Home
Apply Skill Center
Apply Computer Training Registration 
Black Listed Center 
Get Pledge
Work Profile & Social Projects
Self Study Mode
ASP Scheme 
Power of RUCSVS
RUSC-ESDP 
Know Your ALT Center
Vocational Education 
Skill for Underprivileged Youth
Youth Skilling
News/ Press Release
NEP 2020
Women Empowerment 
ALT Faculties
वर्तमान समय में शिक्षा के बढ़ते स्तर के साथ तकनीकी और रोजगारपरक शिक्षा का महत्व भी बढ़ रहा है। आज के तकनीकी युग में बौद्धिक शिक्षा भी तकनीकी माध्यमों से दी जा रही है।
बड़ा भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बड़ा हुआ तकनीकी ज्ञान ही किसी भी देश की विशालता व खुशहलता का मापदंड है।
भारतीय संस्कृति और संस्कारों में प्राचीन समय से ही तकनीकी शिक्षा का समावेश रहा है। परंपरा और तकनीकी शिक्षा का यह अदभुत संगम भारतीय संस्कृति में देखने को मिलता है। देश की पारंपरिक हस्त-कला का जवाब आज भी विश्व में नहीं है।
हस्त-कला न केवल हमारा जीवनयापन का सरल व सुगम माध्यम है, ये हमें परंपरा व संस्कारों से जोड़े रखती है।
अगर नई तकनीक के साथ पारंपरिक हस्त-कला का समावेश कर दें, तो हम अच्छे स्तर पर जीवनयापन कर सकते हैं, साथ ही देश के विकास में अपना दायित्व ईमानदारी से निभा सकते हैं।
हमारा नैतिक कर्तव्य होगा कि घर-घर, जन-जन तक शिक्षा पहुंचाएं। क्योंकि शिक्षा से ही व्यक्ति अपना जीवन स्तर सुधार कर देश के विकास में सहयोग दे सकता है। शिक्षा के बिना जीवन अर्थहीन सा हो जाता है।
बच्चे देश का भविष्य होते हैं। वर्तमान ही भविष्य की नींव है।अतः बच्चों को शिक्षित करना अनिवार्यता बन जाती है। आज भी शिक्षा के अभाव में अनेक बच्चे नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। बहुत से बच्चे आर्थिक अभाव के चलते बचपन जी ही नहीं पाते। अशिक्षा के चलते अपराध की राह भटक जाते हैं। बच्चों के भविष्य पर ही देश का भविष्य निर्भर करता है। अतः हर बच्चे को शिक्षित करना सरकार का ही नहीं, हर नागरिक का कर्तव्य है। सरकार के साथ सहयोग करते हुए हम सबको घर-घर शिक्षा रूपी दीप जलाना होगा।
वहीं बात आधी आबादी की आती है, तो हमें नहीं भूलना चाहिए कि नारी न केवल सृष्टि की जननी है, वह संस्कारों की जननी और संवाहक है। अतः नारी का शिक्षित होना ही किसी भी परिवार, समाज और राष्ट्र के संस्कारित होने, विकसित होने और आर्थिक रूप से संपन्न होने का पैमाना तय करता है। नारी शिक्षित होगी, आत्मनिर्भर होगी तो विकास और सम्पन्नता की लहर को कोई रोक नहीं सकता।
हमारे ट्रस्ट का मूल उद्देश्य है, किसी भी कारण से शिक्षा से वंचित बच्चों व नारीशक्ति को शिक्षा व रोजगारपरक शिक्षा सहज व सरल रूप से सुलभ करवाना। भारतीय संस्कृति व संस्कारों को बढ़ावा देने में अपना योगदान देना। लक्ष्य की राह कठिन हो सकती है, पर असंभव नहीं। छोटे-छोटे प्रयास ही परिवर्तन की दिशा तय करते हैं।
SECRETARY & HEAD